देहरादून। उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत लंबे समय से विद्यालयी शिक्षा विभाग का दायित्व संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रविनाथ रमन को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह 2009 बैच की आईएएस अधिकारी ज्योति यादव को सचिव, विद्यालयी शिक्षा नियुक्त किया गया है।

विद्यालयी शिक्षा विभाग राज्य सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक माना जाता है। ऐसे में ज्योति यादव की नियुक्ति को शिक्षा व्यवस्था में नई प्राथमिकताओं और प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, रविनाथ रमन ने लंबे समय तक विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए विभिन्न शैक्षिक योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।