हरिद्वार (डॉ.शिवा अग्रवाल)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल को हरिद्वार स्थित अक्षय सिंही घाट पर सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. सपना श्री के नेतृत्व में माँ गंगा हवन एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को स्वामी ऋषेश्वरानंद जी एवं महंत शिवम महंत जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

आयोजन में प्रदेश, देश और विदेश से आए गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। क्षेत्रीय विधायक रवि बहादुर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। वहीं, टीवी9 भारतवर्ष के ब्रांड एंकर विपिन चौबे और घनश्याम उपाध्याय (घनश्याम उपाध्याय पॉडकास्ट) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और आयोजन की सराहना की।
इस दौरान प्रेस क्लब हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का विशेष स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में राधिका नागरथ एवं तरित श्रीकुंज ने अहम भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में पत्रकार, चिकित्सक और मीडिया जगत के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सपना श्री ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। इस वेबसाइट के माध्यम से धार्मिक पूजाओं की जानकारी, ज्योतिष परामर्श और वास्तु कंसल्टेशन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अंत में माँ गंगा की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ भाग लिया। डॉ. सपना श्री ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कौन हैं डॉ. सपना श्री
डॉ. सपना श्री एक जानी-मानी ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ हैं, जो पिछले लगभग दो दशकों से ज्योतिष, वास्तु एवं आध्यात्मिक परामर्श के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान एक सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर के रूप में बनाई है और विभिन्न राष्ट्रीय टीवी चैनलों जैसे आजतक, एबीपी न्यूज़, इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष आदि पर ज्योतिषीय कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन किया है।

डॉ. सपना श्री का ज्योतिष एवं वास्तु क्षेत्र में योगदान उल्लेखनीय रहा है, जिसके लिए उन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2019 में उन्हें दुबई में “गेम चेंजर बिजनेस अवार्ड” के तहत “सबसे पसंदीदा स्पिरिचुअल रीडर” के खिताब से सम्मानित किया गया।
वह न केवल ज्योतिषीय परामर्श प्रदान करती हैं, बल्कि आध्यात्मिक आयोजनों, हवन, पूजा-अनुष्ठानों एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को संस्कृति और आस्था से जोड़ने का कार्य करती हैं। साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से भी वे व्यापक स्तर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
डॉ. सपना श्री का उद्देश्य ज्योतिष और विज्ञान के समन्वय के साथ लोगों के जीवन में सकारात्मक दिशा प्रदान करना और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों का प्रसार करना है।