देहरादून। उत्तराखंड शासन ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

पूर्व में जारी आदेश में यह अवकाश 31 मार्च 2026 को निर्धारित था, जिसे अब संशोधित कर एक दिन पहले कर दिया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
यह संशोधन सार्वजनिक अवकाश से संबंधित अधिसूचना (दिनांक 24 दिसंबर 2025) की अनुसूची में परिवर्तन करते हुए किया गया है। अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।
इस संबंध में आदेश अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी किया गया है।