बहादराबाद: ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जिला क्रीड़ा अधिकारी बोले खेल अनुशासन की कुंजी

हरिद्वार। ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गान से हुई। इसके बाद अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया तथा अतिथियों ने खेल भावना और उत्साह के प्रतीक मशाल प्रज्वलित की। प्रतियोगिता में विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 100, 200, 400 व 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, तश्तरी फेंक सहित खो-खो और कबड्डी की स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। ग्रामीण एवं प्राथमिक स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और जीत-हार से अधिक अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने का संदेश दिया। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अश्विनी चौहान ने कहा कि प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना आवश्यक है। खेलों में प्रतिभाग करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग की भावना भी विकसित होती है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने कहा कि शिक्षक बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताएं प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल मैदान में मिली सीख जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

संरक्षक अजय शर्मा ने कहा कि बच्चों में खेलों के प्रति बढ़ता रुझान सकारात्मक संकेत है। नियमित खेल गतिविधियों से बच्चों में शारीरिक और मानसिक मजबूती आती है।

ब्लॉक खेल समन्वयक राकेश पंवार ने कहा कि ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षकों, खेल शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

100 मीटर बालक वर्ग: भगत सिंह प्रथम, लवेश द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। बालिका वर्ग: श्रद्धा प्रथम, शालिनी द्वितीय और मिष्टी तृतीय रहीं।

200 मीटर बालक वर्ग: मनीष प्रथम, अंशुल द्वितीय और दीप कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग: रिया प्रथम, चांदनी द्वितीय और जानवी तृतीय रहीं।

400 मीटर बालक वर्ग: पीयूष प्रथम, अहद द्वितीय और अरीश तृतीय रहे। बालिका वर्ग: तनवी प्रथम, अंशिका द्वितीय और अवनी तृतीय रहीं।

600 मीटर बालक वर्ग: लविश प्रथम, अनिकेत द्वितीय और पीयूष तृतीय रहे। बालिका वर्ग: प्रथम स्थान हुमेरा ने प्राप्त किया।

लंबी कूद बालक वर्ग: आयुष सैनी प्रथम, आहद द्वितीय और मधुर तिवारी तृतीय रहे। बालिका वर्ग: हुमेरा प्रथम, चांदनी द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं।

गोला फेंक बालक वर्ग: आयुष सैनी प्रथम, आयुष कलड़ा द्वितीय और काला तृतीय रहे। बालिका वर्ग: स्वीटी प्रथम और अंशिका द्वितीय रहीं।

खो-खो बालिका वर्ग: लालढांग प्रथम, सलेमपुर द्वितीय और बादशाहपुर तृतीय रहा।

कबड्डी बालक वर्ग: लालढांग प्रथम, सलेमपुर द्वितीय और बादशाहपुर तृतीय रहा। कबड्डी बालिका वर्ग: बादशाहपुर प्रथम रहा।

कार्यक्रम का संचालन दीपक चौहान ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में गंगा प्रसाद कोठारी, सुधांशु मोहन द्विवेदी, अमित चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष अमर क्रांति, साधुराम चौहान, दीपक चौहान, चरण सिंह, राजेश कुमार, सुमित चौहान, मनोज शर्मा, शरद भारद्वाज, रवि कुमार, गोस्वामी यादव राम, श्री चंद्रकांत बिष्ट, राजेश भट्ट, नरेंद्र मथानी, महावीर सिंह रावत, अमरदेव ममगाई, गुलाब सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, संजय अरोड़ा, भारत सिंह, भास्करनंद ,अव्वल सिंह, गौरव रस्तोगी, प्रदीप चौहान, मधुसूदन गैरोला, वीरेंद्र सिंह विनोद ध्यानी, योगेश चौहान राजेश चौहान, पंकज गुप्ता, प्रदीप शर्मा जितेंद्र सैनी, पवन धारीवाल, श्रीमती सुमन सेमवाल, श्रीमती सरिता मलिक, श्रीमती गीता, श्रीमती हेमलता चौहान, मोनिया चौहान, रश्मि राणा, कीर्ति नेगी और श्रीमती देवयानी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *