शिक्षक दिवस पर रक्तदान का महाअभियान, 95 लोगों ने किया रक्तदान
हरिद्वार। शिक्षक दिवस पर सेवा और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन हरिद्वार और टीम ब्लड रिलेशन हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में कृष्णा नगर, कनखल में आयोजित रक्तदान शिविर में 95 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। शिविर में खास तौर पर युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को नई ऊर्जा दी।
रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बना। एम्स ऋषिकेश और संजीवनी ब्लड सेंटर हरिद्वार की चिकित्सा टीमों ने रक्तदान प्रक्रिया को संपन्न कराया। चिकित्सा टीमों ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।

पहली बार रक्तदान करने वालों में दिखा जबरदस्त उत्साह
शिविर की सबसे खास उपलब्धि यह रही कि 8 नवयुवक-युवतियों ने पहली बार रक्तदान किया। हर्षिता कोठारी, हर्ष पाराशर, प्रियांशु, सागर, वंशराज, श्रीराम मगन, कुश दरगन और रजत ने पहली बार रक्तदान कर युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का माध्यम है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर के जरिए समाज में ‘रक्तदान—महादान’ की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
शिक्षकों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्था
शिविर की व्यवस्थाओं में हिमांशु अरोड़ा, प्रदीप पाल, गौरव पाराशर, मधुर वासन, जितेन्द्र सिंह, विनीत बांगा, गंगा प्रसाद कोठारी, मयंक चौहान, रमेश चौधरी, भानु पाण्डे, नरेश सेमवाल, विनेश चौहान, अवधेश पालीवाल सहित अनेक सहयोगियों ने योगदान दिया।
रक्तदान करने वालों में मधुर वासन, धीरज मालवीय, हिमांशु सैनी, हेमेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र माटा, प्रभु प्रसाद कोठारी, रोहित शर्मा, निशांक कुमार, मनीष सचदेवा, भरत सिंह, चन्द्रमोहन, राजेन्द्र सिंह, चन्द्रकान्त बिष्ट, संजय उपाध्याय, रोहित कुमार, डॉ. मनोज पांचाल, राकेश कुमार शर्मा, रविन्द्र भाटी, अमित कुमार राठौर, लक्की सचदेवा, कालिका प्रसाद कोठारी, पारस शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, गोपाल चौहान, शैलेन्द्र त्यागी, अरुण श्रीवास्तव, उज्ज्वल शर्मा, आर्यन गंभीर, शुभम सिंघल, उत्तम सिंह, अर्चना चमोली, ऋषभ वर्मा, शुभम अरोड़ा, शाहनवाज अहमद, सुधीर रावत, दीपक कश्यप, आदित्य शर्मा, श्रीराम मगन, आकाश शर्मा, संयम अग्रवाल, स्पर्श मदान, कविता धीमान, जयंत शर्मा, सागर, आयुषराज, सुषमा पाण्डे, देवेश गौड़, सुनील राठौर, हर्षिता कोठारी, दिव्या कौशिक, वरुण वालिया, एकता अरोड़ा, अभिषेक कुमार, माधव शर्मा, पर्व चौधरी, रनवीर सिंह, प्रीति, प्रशांत चौहान, विकल गोयल, डॉ. अनिल कुशवाह, दिनेश अग्रवाल, अजय सहित अन्य लोग प्रमुख रहे।
अशोक शर्मा का विशेष योगदान
शिविर के सफल आयोजन में पूर्व पार्षद श्री अशोक शर्मा का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों और व्यवस्था में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे सेवा कार्यों को व्यापक रूप दिया जा सकता है।
शिक्षक दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल 95 यूनिट रक्त संग्रह का माध्यम बना, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश भी दे गया।