जिला स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम , भगवानपुर ने जीता ओवरऑल खिताब, लक्सर दूसरे और नारसन तीसरे स्थान पर

हरिद्वार। वंदना कटारिया स्टेडियम, रोशनाबाद में 22 से 23 सितंबर तक आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पीएस, यूपीएस एवं सब-जूनियर वर्ग में दौड़, कूद, थ्रो, रिले के साथ खो-खो और कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर भगवानपुर 137 अंकों के साथ प्रथम, लक्सर 110 अंकों के साथ द्वितीय तथा नारसन 68 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा अमित कुमार चंद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

जिला खेल संयोजक अंजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स की व्यक्तिगत स्पर्धाओं के साथ टीम स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

यूपीएस वर्ग की लंबी कूद बालिका में साफिया (नारसन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में अभिषेक (भगवानपुर) प्रथम रहे। ऊंची कूद बालक में तनमय रावल (लक्सर) और बालिका में मधु (भगवानपुर) ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक बालक में पुरुषोत्तम सिंह (रुड़की) तथा बालिका में स्नेही (बहादराबाद) ने बाजी मारी।

दौड़ स्पर्धाओं में यूपीएस वर्ग के 50 मीटर बालक में मो. इकेश (भगवानपुर), 100 मीटर बालिका में ऋचा (बहादराबाद), 200 मीटर बालक में तनमय रावल (लक्सर) तथा 200 मीटर बालिका में चांदनी (बहादराबाद) प्रथम रहीं। 400 मीटर बालक में कार्तिक (लक्सर), 400 मीटर बालिका में दीक्षा (भगवानपुर), 600 मीटर बालक में तनमय रावल (लक्सर) तथा 600 मीटर बालिका में दीक्षा (भगवानपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पीएस वर्ग में 50 मीटर बालक में आहिल (बहादराबाद) और 50 मीटर बालिका में पलक (रुड़की) प्रथम रहीं। 100 मीटर बालक में वैभव (लक्सर) तथा बालिका में अवनी (भगवानपुर) ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर बालक में वैभव (लक्सर) और बालिका में वैष्णवी (भगवानपुर) प्रथम रहीं। 400 मीटर बालक में वैभव (लक्सर) तथा बालिका में अवनी (भगवानपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद बालक में दक्ष (लक्सर) और बालिका में अवनी (भगवानपुर) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

सब-जूनियर वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ बालक में अभिविराट (भगवानपुर) तथा बालिका में वंशिका (भगवानपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तश्तरी फेंक यूपीएस में कनकपाल (भगवानपुर) प्रथम रहे।

टीम स्पर्धाओं में 4×100 मीटर रिले सब-जूनियर बालक में लक्सर तथा बालिका वर्ग में भगवानपुर प्रथम रहा। प्राथमिक वर्ग की खो-खो बालक में लक्सर और बालिका में भगवानपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालिका कबड्डी में लक्सर की टीम प्रथम रही। खो-खो बालक वर्ग में भगवानपुर, खानपुर एवं नारसन से चयनित 12 सदस्यीय टीम तथा बालिका वर्ग में बहादराबाद, नारसन एवं भगवानपुर से चयनित 12 सदस्यीय टीम ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अश्विनी चौहान, विनोद चमोली, हेमेंद्र चौहान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महामंत्री दर्शन सिंह पंवार, राजेश कुमार, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय चौहान, अजय शर्मा, श्रीकांत शर्मा, अमित कुमार चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण भट्टाचार्य सहित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार ने किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गंगा प्रसाद कोठारी, सुधांशु मोहन द्विवेदी, अमित चतुर्वेदी, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक संजय अरोड़ा, राकेश पंवार, डॉ. शिवा अग्रवाल, साधुराम चौहान, दीपक चौहान, सुमित चौहान, पंकज गुप्ता, चरण सिंह, राजेश चौहान, मनोज शर्मा, रवि कुमार गोस्वामी, श्री चंद्रकांत बिष्ट, राजेश भट्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, भारत सिंह, भास्करनंद, अव्वल सिंह, गौरव रस्तोगी, प्रदीप चौहान, मधुसूदन गैरोला, वीरेंद्र सिंह, योगेश चौहान, प्रदीप शर्मा, विपिन सकलानी, जितेंद्र सैनी, हेमलता चौहान, मोनिया चौहान, श्रीमती देवयानी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का सहयोग रहा।

व्यक्तिगत चैंपियन

प्राथमिक वर्ग

बालक: वैभव, बालाजी एकेडमी, लक्सर — 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर में प्रथम।

बालिका: अवनी, पीएस बदीवाला, भगवानपुर — 100 मीटर, 400 मीटर एवं लंबी कूद में प्रथम।

सब-जूनियर वर्ग

बालक: तनमय रावल, जेपीएस लक्सर — 200 मीटर, 600 मीटर एवं लंबी कूद में प्रथम।

बालिका: दीक्षा, यूपीएस सुनेहटी, भगवानपुर — 400 मीटर एवं 600 मीटर में प्रथम तथा लंबी कूद में द्वितीय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *