राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे राज्यपाल, हरिद्वार स्वीप टीम ने भी लगायी प्रदर्शनी, बच्चों को किया जायेगा पुरस्कृत

देहरादून ( डॉ. शिवा अग्रवाल )। भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना के अवसर पर सम्पूर्ण भारत में दिनांक 25 जनवरी को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यकम हेतु उत्तराखंड राज्य ने भी तैयारी पूर्ण कर ली है। देहरादून में आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह शिरकत करेंगे। इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में 25 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाले 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न प्रकार के ऑनलाईन / ऑफलाईन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर आज बन्नू स्कूल रेसकॉर्स देहरादून में पूरे प्रदेश की स्वीप टीमें पहुंच गयी हैं। जनपद हरिद्वार एवं पौड़ी द्वारा साझा रूप से एक स्टॉल लगाया गया है जिसमें थीम के आधार पर प्रदर्शनी लगायी गयी है। इस अवसर पर स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी अमरीश चौहान, डॉ. शिवा अग्रवाल, गोविन्द कुर्ल, डॉ. संतोष चमोला द्वारा थीम आधारित प्रदर्शनी लगायी गयी है। जनपद हरिद्वार की तीन छात्राओं दीपिका सक्सेना, सौम्या पंत एवं आशना आनंद को स्लोगन एवं चित्रकला में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *