टिहरी झील में मोटरबोट पर घूमे मुख्यमंत्री धामी, कहा सरकार टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के रूप में कर रही विकसित

हरिद्वार डेस्क। आज टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव रोमांचक रहा और यहां मौजूद अपार संभावनाओं को एक बार पुनः करीब से महसूस किया। यह बात सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी झील में मोटरबोट की सवारी के बाद कही।

श्री धामी ने कहा कि आज टिहरी झील साहसिक एवं वाटर स्पोर्ट्स के एक उभरते हुए वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इससे पर्यटन को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

देवभूमि का यह अद्भुत पर्यटन स्थल आने वाले समय में विश्व पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *