केशव आश्रम परिसर में रोते हुए मिला था बच्चा, पुलिस ने तत्परता से परिजनों की तलाश कर सौंपा

हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बिछड़ा मासूम सकुशल माता-पिता से मिला

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी और तत्परता से केशव आश्रम परिसर में भीड़भाड़ के कारण अपने माता-पिता से बिछड़ा एक मासूम बच्चा सकुशल अपने परिजनों से मिल गया।

हरिद्वार पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, केशव आश्रम परिसर में पुलिसकर्मियों को एक बच्चा अकेला, घबराया हुआ और रोता हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और उससे तथा आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र में बच्चे के माता-पिता की तलाश की। लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस को बच्चे के परिजनों का पता चल गया। इसके बाद मासूम को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बच्चे को सकुशल पाकर माता-पिता ने हरिद्वार पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में भी सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *