विद्यालयों में समय परिवर्तन को लेकर प्रस्ताव सरकार के पास, मंजूरी मिली तो गर्मियों में 07.10 से 01.30 बजे तक खुलेंगे स्कूल

शिक्षा का अधिकार डेस्क। प्रदेश में स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर तैयार किया गया नया प्रस्ताव अब सरकार के पास पहुंच गया है, लेकिन अंतिम निर्णय अभी लंबित है। शिक्षा विभाग ने अपनी ओर से पूरी कवायद पूरी करते हुए सर्दी और गर्मी के अलग-अलग टाइम टेबल का ड्राफ्ट तैयार कर शासन को भेज दिया है।

सत्रह महीने तक चली कवायद के बाद तैयार इस प्रस्ताव में छात्रों की दिनचर्या, मौसम के प्रभाव और पढ़ाई के समय को ध्यान में रखा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार निदेशक-एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल की ओर से शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को विस्तृत प्रस्ताव भेजा गया, जिसे महानिदेशक-शिक्षा दीप्ति सिंह की मंजूरी भी मिल चुकी है।

प्रस्ताव में सर्दियों और गर्मियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित करने की सिफारिश की गई है, ताकि छात्रों को मौसम के अनुसार राहत मिल सके और पढ़ाई का माहौल बेहतर हो। विभाग का मानना है कि इससे बच्चों की उपस्थिति और स्वास्थ्य दोनों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

अब पूरे मामले में अंतिम निर्णय सरकार को लेना है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हुए गेंद सरकार के पाले में डाल दी है और जल्द फैसले की उम्मीद जताई जा रही है।

📦 प्रस्तावित समय सारणी 

सर्दियां (1 अक्टूबर से 31 मार्च)

▪ स्कूल सुबह 8:50 बजे खुलेंगे

▪ 9:10 बजे तक प्रार्थना सभा

▪ पहला पीरियड: 9:10 से 10:30 बजे

▪ इंटरवल: 11:50 से 12:30 बजे

▪ अंतिम पीरियड: 2:30 से 3:10 बजे

▪ इसके बाद छुट्टी

गर्मियां (1 अप्रैल से 30 सितंबर)

▪ स्कूल सुबह 7:10 बजे खुलेंगे

▪ 7:25 बजे तक प्रार्थना सभा

▪ पहला पीरियड: 7:25 से 8:10 बजे

▪ इंटरवल: 10:10 से 10:50 बजे

▪ अंतिम पीरियड: 12:50 से 1:30 बजे

▪ इसके बाद छुट्टी

अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो प्रदेश के सभी स्कूलों में एक समान नया समय लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *