उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2018 बैच की आईएएस अधिकारी आकांक्षा कोण्डे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। वे दीप्ति सिंह का स्थान लेंगी।

आकांक्षा कोण्डे वर्तमान में बागेश्वर की जिलाधिकारी हैं। इससे पहले वे हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के चलते शिक्षा विभाग में उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
