हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड हरिद्वार इस वर्ष अपनी 103वीं रामलीला का भव्य आयोजन करने जा रही है। रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 4 अक्टूबर 2026 को ध्वजारोहण शोभायात्रा के साथ होगा। इसके बाद 5 अक्टूबर से रात्रिकालीन रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला की तैयारियों को लेकर कलाकारों की रिहर्सल 10 सितंबर से प्रतिदिन रात 8 बजे से 11 बजे तक रामलीला भवन में चल रही है।

कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्टूबर को ध्वजारोहण शोभायात्रा निकाली जाएगी। 5 अक्टूबर को नारद मोह एवं इंद्र दरबार की लीला से रामलीला का शुभारंभ होगा। इसके बाद कैलाश लीला, रावण अत्याचार, देवताओं का संवाद, राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध, पुष्प वाटिका, परशुराम तपस्या, राम विवाह, राम वन गमन, केवट लीला, भरत मिलाप, सीता हरण, जटायु वध, शबरी राम दर्शन, सुग्रीव मैत्री, बाली वध, लंका दहन, सेतु बंध, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण-मेघनाद वध सहित रामायण के विभिन्न प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
20 अक्टूबर को दशहरा पायता मेला, 21 अक्टूबर को राम राजतिलक एवं भव्य भजन संध्या तथा 25 अक्टूबर को रामलीला भवन में पूजन मां चंडी देवी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
रिहर्सल में जुटे कलाकार
103वीं रामलीला के सफल मंचन के लिए कलाकार पिछले कई दिनों से नियमित रिहर्सल कर रहे हैं। प्रतिदिन रात 8 से 11 बजे तक रामलीला भवन में संवाद, अभिनय, मंच व्यवस्था एवं विभिन्न दृश्यों का अभ्यास किया जा रहा है। कमेटी पदाधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष भी दर्शकों के लिए रामलीला के प्रसंगों को आकर्षक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारियां की जा रही हैं।
कमेटी की प्रबंधकारिणी
रामलीला कमेटी की प्रबंधकारिणी में अध्यक्ष सुनील कुमार भसीन, मंत्री विनय सिंघल एवं कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार चड्ढा हैं। प्रबंधकारिणी सदस्यों में रविकांत अग्रवाल, महाराज कृष्ण सेठ, रविंद्र अग्रवाल, डॉ. संदीप कपूर, एडवोकेट श्रीकृष्ण खन्ना, भगवत शर्मा ‘मुन्ना’, अंजना चड्ढा एवं कन्हैया खेड़िया शामिल हैं।
विशेष सहयोग
आयोजन में भगवत शर्मा ‘दादागुरु’, मनोज सहगल ‘दिग्दर्शक’, वीरेंद्र गोस्वामी ‘वैष्णुप्रहरी’ तथा मनमोहन सहगल ‘वैष्णवा’ का विशेष सहयोग रहेगा।
सहयोगी सदस्य
कमेटी के सहयोगी सदस्यों में पं. महेश जोशी, माधव बेदी, राघव सिंघल, ऋषि शर्मा, रजत चड्ढा, सुशील भसीन, राकेश भसीन, संदीप चड्ढा, नवीन अग्रवाल, नवल शर्मा, विपुल चड्ढा, राहुल शर्मा, विनोद शर्मा, अर्जित शर्मा, विपुल शर्मा, निपुण शर्मा, शुभम गोयल, पवन छिब्बर, अक्षय शर्मा एवं मोहन अग्रवाल शामिल हैं।
कमेटी ने रामभक्तों एवं श्रद्धालुओं से रामलीला के सभी कार्यक्रमों में समय पर पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही रामलीला स्थल पर स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा पंडाल को नुकसान न पहुंचाने की अपील की गई है।