कल से 8:45 बजे खुलेंगे हरिद्वार के स्कूल, 3:10 बजे होगी छुट्टी

हरिद्वार। जिले के सभी राजकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। 1 अक्टूबर से स्कूल सुबह 8:45 बजे खुलेंगे और दोपहर 3:10 बजे छुट्टी होगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार कार्यालय की ओर से 30 सितंबर को जारी आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को शासन द्वारा निर्धारित शीतकालीन समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए समय के अनुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुबह 8:45 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:10 बजे तक चलेगा। यह व्यवस्था राजकीय, अशासकीय के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि 1 अक्टूबर से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही विद्यालयों का संचालन किया जाए।

विदित हो कि शिक्षक संगठनों ने स्कूलों के समय को फिलहाल 15 अक्टूबर तक यथावत रखने की मांग की थी। पूर्व के वर्षों में भी ऐसा होता चला आ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के चलते मध्य अक्टूबर तक विद्यालय ग्रीष्मकालीन समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होते रहे हैं। हालांकि, इस बार फिलहाल विद्यालयों का संचालन सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *