पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में हुआ आयोजन, जनपद के छह विकासखंडों के विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों और उपविषयों में प्रस्तुत किए विज्ञान मॉडल एवं परियोजनाएं
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार का जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। महोत्सव में जनपद के सभी छह विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, नवाचार एवं रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं, मॉडलों एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा के प्रतिनिधि श्री पंकज चंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), रुड़की के प्राचार्य श्री आकाश सारस्वत उपस्थित रहे। इसके अलावा समापन सत्र में नियर रुड़की प्रतिनिधि श्री ललित मोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को प्रोत्साहित करना रहा उद्देश्य
महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, नवाचार, प्रयोगात्मक कौशल एवं विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना रहा। मुख्य अतिथि श्री पंकज चंद्र ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान एवं तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित कर अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि श्री आकाश सारस्वत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सीखने, समझने और नवाचार करने के अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञान ड्रामा में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज प्रथम
विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, रुड़की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, मंगलौर द्वितीय तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सहदेवपुर तृतीय स्थान पर रहा।
सीनियर वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी के परिणाम
सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न उपविषयों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
– कृत्रिम बुद्धिमत्ता: कपीश प्रथम, लिमरा द्वितीय तथा वैष्णवी शर्मा तृतीय।
– स्वदेशी कृषि पद्धतियां: सानिया प्रथम, अरीबा द्वितीय तथा यशिका शर्मा तृतीय।
– गणितीय प्रतिरूपण एवं कंप्यूटेशनल चिंतन: वंश कुमार प्रथम, आयुषी द्वितीय तथा तस्नीम तृतीय।
– स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई: शुभ्रा प्रथम, नैंसी द्वितीय तथा जिज्ञासा तृतीय।
– हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण: आर्य प्रथम, अपूर्वा द्वितीय तथा सना तृतीय।
– ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान: सानिया प्रथम, साक्षी द्वितीय तथा नदिया तृतीय।
– आपदा प्रबंधन: नंदिनी कश्यप प्रथम, नवदीप सैनी द्वितीय तथा नैंसी तृतीय।
जूनियर वर्ग में भी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जूनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में भी विभिन्न उपविषयों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
– बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता: हमरा प्रथम, सना द्वितीय तथा मारुति नंदन गुप्ता तृतीय।
– हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण: इकरा प्रथम, जतिन द्वितीय तथा सुमित कुमार तृतीय।
– गणितीय प्रतिरूपण एवं कंप्यूटेशनल चिंतन: और उसी प्रथम, नदिया द्वितीय तथा इकर रहमान तृतीय।
– स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई: रमनदीप सिंह प्रथम, अर्शी द्वितीय तथा बादल तृतीय।
– स्वदेशी कृषि पद्धतियां: मोहम्मद अनस प्रथम, अदीब द्वितीय तथा अंजलि तृतीय।
– ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान: छाया प्रथम, इनाया द्वितीय तथा लकी तृतीय।
– आपदा प्रबंधन: हिमांशी प्रथम, जया द्वितीय तथा रितिका तृतीय।
शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया सहयोग
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष कुमार चमोला ने किया। इस अवसर पर श्री जयकृत रावत, श्री विकास ज्वाड़ी, सुरेश चंद्र, विवेक कौशल, परिमल कुमार, प्रेरणा बहुगुणा, नीरज वर्मा, अश्वनी कुमार, सुभाष पवार, पंकज बिजल्वाण, सीमा राव, तेजपाल सिंह, राहुल त्यागी एवं राजीव सैनी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. आनंद भारद्वाज, सेवानिवृत्त निदेशक संस्कृत शिक्षा, उत्तराखंड तथा मेहराज अहमद, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा भी शामिल रहे।
महोत्सव के सफल आयोजन में शान-ए-करीम सिद्दीकी, प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की, श्री सुरेंद्र कुमार निरंजन, नीलम कटियार, भरत वीर मलिक एवं डॉ. संतोष कुमार चमोला का विशेष सहयोग रहा।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। आयोजन ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, अनुसंधान और नवाचार की भावना को नई दिशा प्रदान की।