शिक्षा का अधिकार डेस्क। रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया है। पहले से निर्धारित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार का यह निर्णय मंदिरों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया गया है। रामनवमी के दौरान प्रदेशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, जिससे व्यवस्थाएं संभालना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त अवकाश से जहां श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, वहीं भीड़ का दबाव भी नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में भी आसानी होगी।