जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधायक आदेश चौहान ने किया उद्घाटन, छात्रों का शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार। जनपद स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज रोशनाबाद स्टेडियम में शुभारंभ हो गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया।

उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि रोशनाबाद के इस स्टेडियम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देश को दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और नौकरियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी में आरक्षण भी दिया जा रहा है। श्री चौहान ने कहा कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना खेल से ही पैदा होती है तथा यह शारीरिक मजबूती के लिए भी जरूरी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा आशुतोष भंडारी ने कहा कि हमारे विद्यालयों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें निखारने की आवश्यकता है। श्री भंडारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और अब वह समय नहीं कि खेलने वाला खराब की श्रेणी में आता था, आज खेलों में भी बच्चे अपना भविष्य संवार रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इन बालिका, बालक वर्ग की प्राथमिक एवं जूनियर स्तर की प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्चपास्ट एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर, क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग, जिला खेल समन्वयक अंजेश कुमार, राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महामंत्री दर्शन सिंह पंवार, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन सैनी, संजय चौहान, उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी चौहान, बीआरसी प्रभारी बहादराबाद मुकेश कुमार, गोपाल भट्टाचार्य, विनेश चौहान, संजय अरोड़ा, राजीव चौहान, चंद्रकांत बिष्ट, राजेश भट्ट, गंगा प्रसाद कोठारी, सुधांशु मोहन द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह, आशीष कुमार, राकेश पंवार सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।

 

खेल प्रतियोगिता की झलकियां 

बीईओ ने बच्चों को दी ड्रेस एवं एनर्जी कीट

विकासखंड बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ ने आज बहादराबाद की ओर से प्रतिभाग करने वाले बच्चों को ड्रेस दी एवं उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए एनर्जी किट दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब खेलों तथा बच्चों के प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु किसी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। बच्चों ने खंड शिक्षा अधिकारी को थैंक्यू बोला।

400 मीटर दौड़ में खूब दौड़ी नाजमा

400 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौकी दासोवाली की छात्रा नाजमा ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाजमा के पिता लियाकत वन गुर्जर हैं तथा उन्होंने बच्ची की सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक महिपाल सिंह एवं स्टाफ को दिया है। नाजमा की प्रतिभा को निखारने में शिक्षा मित्र रियाज अली ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। अब बालिका राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हरिद्वार की ओर से प्रतिभाग करेगी। खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौर ने बच्ची को शुभकामनाएं दी हैं।

200 मीटर में सूरज चमके

200 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर बहादराबाद के छात्र सूरज ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सूरज के पिता आनंद सिंह ने सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक यशपाल दरगन एवं स्टाफ को दिया है। सूरज की प्रतिभा को निखारने में शिक्षक विनोद ध्यानी ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। अब बालक राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हरिद्वार की ओर से प्रतिभाग करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौर ने सूरज को शुभकामनाएं दी हैं।

 

ऊंची कूद राष्ट्रीय जूनियर कन्या विद्यालय बहादराबाद की तनु प्रथम

600 मीटर दौड़ में लक्सर के आर्यन शर्मा प्रथम

वृष्टि 100 मीटर लक्सर

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय नगर के दीशु ने 100 मी० दौड में द्वितीय,

रा.प्रा. विद्यालय पुरणपुर के आदर्श बर्मन ने 50 मी० दौड मे द्वितीय

रा. प्रा. वि. दादूपुर गोविन्दपुर की बालिका सोनी ने 200 मी० दौड मे जनपद मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *