तीर्थ नगरी ऋषिकेश में नए किस्म का मामला दर्ज हुआ है … इस मामले में राम लीला के 29 पात्र (श्री राम लक्ष्मण सीता रावण हनुमान आदि) पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.. मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी पात्र थाने में पहुंचे और अपनी बात पुलिस को बताई.. आपको बता दे कि पुलिस ने बिना अनुमति चल रही इस राम लीला पर मुकदमा दर्ज किया ..जबकि आयोजकों की माने तो पिछले 55 सालों से निरंतर यह आयोजन उनकी संस्था द्वारा किया जा रहा है।
