स्कूलों में बच्चों को दी जाएगी मानसिक स्वास्थ्य की शिक्षा, पाठ्यक्रम में भी किया जाएगा शामिल

आरटीई डेस्क। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी को भी कोर्स में शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि छात्रों के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी देने के लिए सप्ताह में एक पीरियड अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाए। साथ ही हर कक्षा के पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सम्मिलित करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच में डॉक्टरों की कमी को आड़े आने की समस्या का भी मुख्य सचिव ने संज्ञान लिया। उन्होंने इससे निपटने के लिए स्कूलों के बच्चों की स्वास्थ्य जांच में सरकारी चिकित्सकों के साथ निजी डॉक्टरों, मेडिकल इंटर्न, पैरामेडिकल स्टाफ व आयुष चिकित्सकों की मदद लेने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *