राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी प्रतियोगिताएं, 10 जनवरी तक हो सकेंगे पंजीकरण, जिला समन्वयक ने जारी किये निर्देश

हरिद्वार ( डॉ. शिवा अग्रवाल )। भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना के अवसर पर सम्पूर्ण भारत में दिनांक 25 जनवरी को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यकम हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैँ। प्रतियोगिता के प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में 25 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाले 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न प्रकार के ऑनलाईन / ऑफलाईन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित मासिक थीम के अनुसार यह प्रतियोगिता सम्पन्न होंगी।

1- New Year, New Voter Goals (नव वर्ष, नए मतदाता लक्ष्य)

2- Be a Voter, Be a Champion (मतदाता बनें चैम्पियन बने)

3- Empowered Women, Empowered Nation (सशक्त महिला. सशक्त राष्ट्र)

4- Education through awareness & awareness through voting (शिक्षा से जागरूकता जागरूकता से मतदान)

5- Nothing Like Voting, I Vote For Sure (बोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम)

प्रतियोगिताओं को निर्वाचन जागरूकता संबंधी विषयवस्तु पर कक्षा 09 से 12 तक के लिए दिनांक 27 दिसम्बर, 2024 से 10 जनवरी, 2025 के मध्य Google Form के द्वारा आयोजित की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा/ जिलाध्यक्ष समन्वयक स्वीप आशुतोष भंडारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के पत्र संख्या 1131/29-1/2024 31 दिसम्बर 2024 के अनुपालन में भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना अवसर पर दिनांक 25 जनवरी 2025 को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम हेतु ऑनलाईन / ऑफलाईन प्रतियोगिता आयोजित की जानी है थीम के अन्तर्गत ऑनलाईन / ऑफलाईन प्रतियोगिता दिनांक 27 दिसम्बर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक की जानी हैं। कक्षा-09 से कक्षा 12 तक छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराते हुए उनका ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन दिनांक 10 जनवरी तक अनिवार्य रूप से होना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *