
भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके दल ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती पर सभी को क्रिसमस के मौके पर बधाई दी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें विलियम्स और उनके साथी यात्री सांता क्लॉज की टोपी पहने हुए नजर आ रहे हैं। विलियम्स और अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर ने इस साल जून में अपनी बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष वाहन से यात्रा की शुरुआत की थी, जो आठ दिन का मिशन था। तकनीकी खराबी आने के कारण तभी से यात्री वहां फंसे हुए हैँ और उनके फ़रवरी तक आने की उम्मीद है।