हरिद्वार। बृजपाल सिंह राठौड़ बहादराबाद के नये खंड शिक्षा अधिकारी होंगे। शासन ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैँ। काफी समय से बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी का पद खाली पड़ा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप शिक्षा अधिकारी पद से बृजपाल सिंह राठौड़ की पदोन्नति खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर की गयी है। जनपद हरिद्वार के बहादराबाद में खंड शिक्षा अधिकारी का पद खाली चला आ रहा है। इससे पूर्व स्वराज सिंह तोमर बतौर खंड शिक्षा अधिकारी यहाँ तैनात थे। वहीँ उप शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार श्रीमती दीप्ति यादव देख रही थी। दोनों ही अधिकारियों के ट्रांसफर होने से बहादराबाद ब्लॉक के दोनों पद खाली चले आ रहे थे। वैकल्पिक तौर पर उप शिक्षा अधिकारी का चार्ज विनोद कुमार देख रहे थे जबकि खंड का चार्ज भानु शर्मा के पास था। अब बृजपाल सिंह राठौड़ के आ जाने से बहादराबाद ब्लॉक के उप शिक्षा अधिकारी का पदभार भी स्वतः उनके पास रहेगा। बृजपाल सिंह राठौड़ बतौर उपशिक्षा अधिकारी जनपद हरिद्वार में अपनी सेवा दे चुके हैँ। श्री राठौड़ तेजतर्रार अधिकारियों में जाने जाते हैँ जिनको बच्चों से सीधा संवाद करना पसंद है।