वंदना कटारिया स्टेडियम के ट्रैक पर खूब दौड़े बच्चे, बहादराबाद की क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

हरिद्वार। ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में प्राथमिक स्तर के विभिन्न संकुलों से आए बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम परिणाम के रूप में संकुल बादशाहपुर प्रथम, लालढांग द्वितीय एवं सलेमपुर तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बच्चों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए।

समापन अवसर पर राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। संजय चौहान, अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कहा कि बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों के साथ सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अजय शर्मा एवं श्रीकांत शर्मा ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

ब्लॉक खेल समन्वयक एवं व्यायाम शिक्षकों ने की कड़ी मेहनत

उमस भरी गर्मी और लगातार व्यस्त कार्यक्रम के बीच ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में ब्लॉक खेल समन्वयक राकेश पंवार, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक संजय अरोड़ा एवं चंद्रकांत बिष्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के पंजीकरण से लेकर विभिन्न खेल स्पर्धाओं के संचालन, मैदान की व्यवस्थाओं और प्रतिभागी बच्चों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने तक वे लगातार सक्रिय नजर आए। गर्मी और उमस की परवाह किए बिना उन्होंने पूरे समय व्यवस्थाओं को संभालने में कड़ी मेहनत की, जिससे प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित हो सकीं।

लेखा कार्य में फिर बेजोड़ साबित हुए गंगा

वरिष्ठ शिक्षक गंगा प्रसाद कोठारी किसी भी प्रतियोगिता, चुनाव अथवा अन्य विभागीय और गैर-विभागीय कार्यों में बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निभाने के लिए जाने जाते हैं। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भी उन्होंने लेखा संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निभाई। प्रतियोगिता से जुड़े आवश्यक हिसाब-किताब और लेखा कार्यों को व्यवस्थित रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। अपने काम के प्रति उनकी सजगता और जिम्मेदारी एक बार फिर देखने को मिली।

सीआरपी रहे नदारद, संकुल टीमों की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न संकुलों की टीमें प्रतिभाग कर रही थीं, लेकिन प्रतियोगिता के दौरान कई संकुल प्रभारियों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों और टीमों के संबंध में आवश्यक सूचियां तक समय पर उपलब्ध नहीं हो सकीं। इसके अलावा कई संकुल प्रभारियों ने अपने संकुल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने में भी रुचि नहीं दिखाई। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान ने कहा कि इस तरह खेलों को अनदेखा करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि समय पर जो बच्चे संकुल से क्वालीफाई करके आए उनकी सूची भी उपलब्ध नहीं हो सकी। वहीं एसोसिएशन के महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने भी हैरानी जताई उन्होंने कहा कि ऐसे समय व्यवस्थाओं के साथ में बच्चों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन जरूरी होता है।

प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी आवश्यक व्यवस्थाओं, अभिलेखों और टीम संबंधी जानकारी के समन्वय में संकुल प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति से आयोजन से जुड़े शिक्षकों और आयोजकों को कई स्तरों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां संभालनी पड़ीं। प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, लेकिन संकुल स्तर पर अपेक्षित समन्वय और सक्रियता का अभाव जरूर दिखाई दिया।

आज की प्रतिस्पर्धा के परिणाम इस प्रकार रहे

50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आहिल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोबीघाट, संकुल सलेमपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आहिल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटारपुर, संकुल फेरूपुर ने द्वितीय तथा प्रिंस, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सजनपुरा संकुल लालढांग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में अलशिफा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटा-1, संकुल कोटा मुरादनगर प्रथम, अलीना राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोबीघाट, संकुल सलेमपुर द्वितीय तथा अलशिफा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटारपुर, संकुल फेरूपुर तृतीय रहीं।

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आहिल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटारपुर, संकुल फेरूपुर ने प्रथम, प्रिंस, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर-2, संकुल सलेमपुर ने द्वितीय तथा आदित्य, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद-1, संकुल बहादराबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में वैष्णवी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टिक्कमपुर, संकुल बादशाहपुर ने प्रथम, अलीना, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोबीघाट, संकुल सलेमपुर द्वितीय तथा लक्ष्मी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटा-2, संकुल कोटा मुरादनगर तृतीय रहीं।

200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में किशन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डालूपुरी, संकुल लालढांग ने प्रथम, जैनिश, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डालूपुरी, संकुल लालढांग ने द्वितीय तथा अनित असफनगर विद्यालय संकुल कोटा मुरादनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में दर्पण कुमारी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोवापुर-चमरावल, संकुल बादशाहपुर ने प्रथम, अदिति, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जियापोता, संकुल फेरूपुर ने द्वितीय तथा जीविका, शि.मं.वि. आसफनगर, संकुल कोटा मुरादनगर तृतीय रहीं।

400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में काव्यांश राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद प्रथम, संकुल बहादराबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। निहाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमालपुर कला, संकुल जमालपुर कला द्वितीय तथा श्यामपाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर प्रथम, संकुल सलेमपुर तृतीय रहे।

बालिका वर्ग में अदिति, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जियापोता, संकुल फेरूपुर प्रथम, पूजा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद-1, संकुल बहादराबाद द्वितीय तथा देवांशी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खांड गांव, संकुल फेरूपुर तृतीय रहीं।

लंबी कूद बालक वर्ग में शौर्य, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई कुंडी, संकुल बादशाहपुर ने प्रथम, आहिल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोबीघाट, संकुल सलेमपुर ने द्वितीय तथा जैनिश, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डालूपुरी, संकुल लालढांग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में अंजली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोवापुर, संकुल बादशाहपुर ने प्रथम, देवांशी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खांड गांव, संकुल फेरूपुर द्वितीय तथा दर्पण कुमारी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोवापुर, संकुल बादशाहपुर तृतीय रहीं।

खो-खो में रावली महदूद-1 प्रथम

खोखो में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद 1 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में बच्चों में दिखा खासा उत्साह

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न संकुलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम का संचालन चरण सिंह ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में गंगा प्रसाद कोठारी, सुधांशु मोहन द्विवेदी, अमित चतुर्वेदी, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक संजय अरोड़ा, डॉ. शिवा अग्रवाल, साधुराम चौहान, दीपक चौहान, चरण सिंह, राजेश कुमार, सुमित चौहान, मनोज शर्मा, शरद भारद्वाज, रवि कुमार, गोस्वामी यादव राम, श्री चंद्रकांत बिष्ट, राजेश भट्ट, महावीर सिंह रावत, गुलाब सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, भारत सिंह, भास्करनंद, अव्वल सिंह, गौरव रस्तोगी, प्रदीप चौहान, मधुसूदन गैरोला, वीरेंद्र सिंह, विनोद ध्यानी, योगेश चौहान, राजेश चौहान, पंकज गुप्ता, प्रदीप शर्मा, विपिन सकलानी, जितेंद्र सैनी, पवन धारीवाल, श्रीमती सरिता रावत, श्रीमती लीलावती, श्रीमती गीता, श्रीमती हेमलता चौहान, मोनिया चौहान, रश्मि राणा, कीर्ति नेगी और श्रीमती देवयानी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का सहयोग रहा।

क्रीड़ा प्रतियोगिता में मरहम पट्टी करते अमित चतुर्वेदी, शरद भारद्वाज एवं रवि कुमार गोस्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *