झाबरी प्राथमिक स्कूल की छात्रा स्वीटी के सम्मान में समारोह आयोजित, विद्यालय परिवार ने सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय में चयन पर दी बधाई

हरिद्वार। विकासखंड बहादराबाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय झाबरी की छात्रा स्वीटी ने राजकीय सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा-2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उसे स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वीटी के अभिभावकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार लोहट ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सम्मान और उन्नति का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी मेहनत और सही मार्गदर्शन से राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। स्वीटी की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है।

समारोह की अध्यक्षता उच्च प्राथमिक विद्यालय झाबरी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार एवं एसएमसी अध्यक्ष बबूल नौटियाल ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बहादराबाद के महामंत्री राकेश सिंह पंवार मुख्य अतिथि तथा सीआरपी फेरूपुर तनुजा पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं उपहार देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नीलम सैनी, ऊषा पाल, मंजू देवी चौहान, आशा चंदेल, प्रवीण कुमार शर्मा सहित भोजन माता बीरी देवी, ऊषा देवी, बबली देवी, सुनीता देवी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा स्वीटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *