अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, प्रयाग महाकुम्भ में लिया सन्यास

शिक्षा का अधिकार डेस्क। अभिनेत्री ममता कुलकर्णीं शुक्रवार को अपना पिंडदान और तर्पण कर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गईं। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पट्टाभिषेक कर महामंडलेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी।


मीडिया से बातचीत में ममता ने कहा कि मुझे कल महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी थी, पर आज मुझे महाशक्ति ने आदेश दिया कि मुझे पट्टा गुरु के तौर पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को चुनना है। मेरी तपस्या वर्ष 2000 से शुरू हुई थी। महामंडलेश्वर की उपाधि के लिए मेरी काफी परीक्षा ली गई। इस कदम से मेरे प्रशंसक नाराज हैं लेकिन महाकाल और महाकाली की इच्छा के आगे किसी का वश नहीं चलता है। एक सवाल के जवाब में ममता ने कहा कि संगम पहुंच कर बहुत अच्छा लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *