करवाचौथ अवकाश पर सीएम ने की पोस्ट, शिक्षा का अधिकार की खबर पर लगी मोहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा ….दिनांक 10-10-2025 को अखंड सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ के अवसर पर राज्य के शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।मातृशक्ति के समर्पण और प्रेम को नमन करते हुए यह अवकाश उनके सम्मान का प्रतीक है। यह एक छोटा सा प्रयास भी है जिससे वे बिना कार्यगत चिंता के इस विशेष दिन को अपने परिवार के साथ पूरी श्रद्धा और भावनात्मक एकाग्रता से मना सकें। समस्त मातृशक्ति को करवा चौथ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ!

शिक्षा का अधिकार पोर्टल ने दिन में ही दे दी थी जानकारी

आपके प्रिय पोर्टल शिक्षा का अधिकार ने 09 अक्टूबर को दिन में ही करवाचौथ पर महिलाओं के अवकाश संबंधी फाइल शासन में चलने एवं मुख्यमंत्री के अनुमोदन संबंधी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *