हरिद्वार। जनपद स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज रोशनाबाद स्टेडियम में शुभारंभ हो गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया।

400 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौकी दासोवाली की छात्रा नाजमा ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाजमा के पिता लियाकत वन गुर्जर हैं तथा उन्होंने बच्ची की सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक महिपाल सिंह एवं स्टाफ को दिया है। नाजमा की प्रतिभा को निखारने में शिक्षा मित्र रियाज अली ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। अब बालिका राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हरिद्वार की ओर से प्रतिभाग करेगी। खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौर ने बच्ची को शुभकामनाएं दी हैं।