हरिद्वार। विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय मिनी विद्यालयी एथलेटिक्स एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज गुरुकुल कांगड़ी महाविद्यालय मैदान में समापन हो गया। आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राथमिक वर्ग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर ने कहा कि हार और जीत जीवन के दो पहलू हैं जिससे आदमी की योग्यता पर प्रश्नचिह्न नहीं लगता। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया एवं आगे की प्रतिस्पर्धा के लिए अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये छोटे छोटे बच्चे कल का भविष्य हैं यहां से जीतकर आगे बढ़ेंगे एवं देश का नेतृत्व करेंगे। प्रतियोगिताओं के उपाध्यक्ष एवं गुरुकुल कांगड़ी महाविद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए मैदान पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक राकेश पंवार ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। कार्यक्रम में जूनियर संघ के अध्यक्ष संजय चौहान, उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी चौहान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला महामंत्री दर्शन सिंह पंवार, ब्लॉक महामंत्री चंद्रकांत बिष्ट, अजय शर्मा, श्रीकांत शर्मा, बीआरसी मुकेश कुमार, अमित कुमार चतुर्वेदी, समय सिंह, पूर्व खेल समन्वयक संजय अरोड़ा, विपिन सकलानी, राजेश भट्ट, लेखा समिति गंगा प्रसाद कोठारी, सुधांशु मोहन, प्रवेंद्र सक्सैना, प्रवीण कुमार, कुबेर दत्त शर्मा, यादोराम, विनेश चौहान, राव शाबाज, नीतू आहूजा, पूजा शर्मा, श्रीमती शिवाली, देवयानी, कीर्ति नेगी, मोनिया चौहान, रश्मि राणा, कुमुद चौहान, योगेश कुमार, सुमित कुमार, रियाज अली, गौरव रस्तोगी, रविन्द्र चौहान, राजेश कुमार, दीपक कुमार, ललित गुप्ता, पंकज गुप्ता, मनोज शर्मा सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चरण सिंह ने किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर बादशाहपुर प्रथम, बहादराबाद द्वितीय एवं फेरूपुर संकुल तीसरे स्थान पर रहे।


बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनु मंदिर स्कूल जमालपुर के प्रियांशु प्रथम एवं जूनियर स्कूल हज़ाराग्रन्ट के सूरज द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अशोका इंटरनेशनल स्कूल के आयुष प्रथम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़मीरपुर के फईम दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटारपुर के आयुष्वव नेहरू मेमोरियल स्कूल के लवीश दूसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटारपुर के आयुष प्रथम एवं नेहरू मेमोरियल स्कूल के लवीश दूसरे स्थान पर रहे। वहीं लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़मीरपुर के सूरज प्रथम एवं ऊंची कूद में अशोका इंटरनेशनल स्कूल के आयुष प्रथम स्थान पर रहे। खोखो एवं कबड्डी प्रतियोगिता संकुल बादशाहपुर ने जीती। गोला फेंक में उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदगढ़ के कार्तिक प्रथम रहे।
बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धा में 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर की साधना प्रथम एवं भोवापुर की रिया दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में वेदवती जूनियर स्कूल की दीपांशी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजीवाली की जानवी दूसरे स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में वेदवती स्कूल की निहारिका प्रथम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बोँगला की आयशा दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में बोंगला स्कूल की उर्वशी प्रथम एवं ऊंची कूद में इसी स्कूल की तन्नू ने पहला स्थान प्राप्त किया। खोखो प्रतियोगिता बुरांश वैली स्कूल गैंड़ीखाता ने जीती जबकि कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय रणसूरा चैंपियन बना। बालिका की गोलाफेंक प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदगढ़ की अंकिता प्रथम स्थान पर रही।