पाठकों के प्यार एवं विश्वास से www.shikshakaadhikar.com एक लाख रीडर्स के साथ बना श्रेष्ठ शैक्षिक पोर्टल, सभी का धन्यवाद

हरिद्वार। शिक्षा की खबरों सहित अन्य घटनाक्रम को सटीकता के साथ अपने पाठकों तक सबसे तेज पहुंचाने वाले पोर्टल www.shikshakaadhikar.com ने अपने एक लाख पाठक पूरे कर लिए हैं। एक वर्ष जैसे अल्प समय में पोर्टल की टीम ने अपने नेटवर्क के माध्यम से उपयोगी समाचारों को सटीकता के साथ अपने पाठकों तक पहुंचाया है। पाठकों के विश्वास एवं हमारी टीम के समर्पण का ही परिणाम है जिसके जरिए यह पोर्टल न केवल उत्तराखंड अपितु अन्य राज्यों में पढ़ा जाने वाला प्रमुख पोर्टल है। शिक्षा का अधिकार जैसा कि इसके नाम से प्रतीत होता है, शैक्षिक सरोकारों को उठाने वाला एकमात्र पोर्टल है। पोर्टल को स्नेह देने एवं विश्वास जताने के लिए सभी पाठकों का बेहद आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *