शिक्षा का अधिकार डेस्क। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की एक शिक्षिका ने विद्यालय में रील बनाई। जैसे ही इस रील को शिक्षिका ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया तो रील वायरल हो गई। शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने पढ़ाई के समय फिल्मी गानों पर रील बनाकर अपलोड की है। मामला जसपुरा बांदा का है।

वीडियो के वायरल होने के बाद भी शिक्षा अधिकारियों की ओर से शुरू में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जसपुरा ब्लॉक मुख्यालय स्थित इस विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक लगभग सौ छात्राएं पढ़ाई करती हैं, जबकि 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था है। उच्च कक्षाओं की ये बालिकाएं पास के मधुसूदनदास इंटर कॉलेज में अध्ययन करती हैं। कुछ दिन पहले विद्यालय में कार्यरत पूर्णकालिक शिक्षिका ने बरामदे और कक्षाओं के बीच वीडियो रिकॉर्ड किया, जहां छात्राएं मौजूद थीं और बाद में यह वीडियो इंस्टाग्राम-फेसबुक और फेसबुक पर अपलोड कर दिया।