जलभराव से गिरी सीतापुर स्कूल की बाउंड्रीवाल, मेंढक, बिच्छू, केंचुए लगा रहे स्कूल में चक्कर

हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सीतापुर, बहादराबाद में नगर निगम के नाले की सफाई न होने के कारण चारों ओर का गंदा पानी स्कूल में भर गया। नाले के निकट चाहरदिवारी भी बरसात के कारण गिर गई। गंदे पानी में मेंढक, सांप ओर केंचुए स्कूल में चक्कर लगा रहे हैं। बच्चे और अध्यापक डरे हुए हैं। जानकारी मिली है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने नगर निगम को पहले ही सफाई की बाबत पत्र लिख दिया था जिसपर समय रहते कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *