हरिद्वार। रात भर हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में जहां जलभराव की स्थिति है वहीं कई सरकारी विद्यालयों में भी जलभराव की खबर है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिस्सरपुर में वर्षा का जल भीतर आ गया जिससे चारों ओर अफरातफरी मच गई।
