शिक्षकों को मिल सकता है 15 दिन का विशेष अवकाश, एसोसिएशन के मांग पत्र में था शामिल

देहरादून/ हरिद्वार। माता-पिता के अंतिम संस्कार के लिए शिक्षकों को पंद्रह दिन का विशेष अवकाश मिल सकता है। शिक्षा महानिदेशालय शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांग का प्रस्ताव शासन को भेज रहा है। डीजी-शिक्षा झरना कमठान ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा निदेशक को इस बाबत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षकों को केवल एक ईएल और तीन विशेष अवकाश मान्य हैं। जबकि अन्य विभाग के कर्मचारियों को 31 ईएल का लाभ मिलता है। परिवार में अनहोनी होने, माता-पिता के निधन होने पर उनके संस्कार के लिए अवकाश नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा की राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन लम्बे समय से 15 दिन के विशेष अवकाश की मांग कर रहा था यदि विभाग इसको लागू करता है तो यह स्वागतयोग्य होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *