राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत, समाधान की अपेक्षा जताई

हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी संजीव जोशी तथा जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक का कार्यभार संभाल रहे प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अभिषेक शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं जिला महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। शिक्षकों को अपने शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभागीय स्तर पर सकारात्मक पहल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान होने से उनका मनोबल बढ़ेगा और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षकों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और शिक्षक एसोसिएशन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि आपसी संवाद से शिक्षकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव

एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण भट्टाचार्य ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी संजीव जोशी तथा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अभिषेक शुक्ला के कार्यकाल में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के हित में विभाग को हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण भट्टाचार्य, संजय गुप्ता, सरदार कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रमोद अधाना, सोमपाल सिंह पवार, विपिन सचान, अनिल शर्मा, देशराज, गुलजार अहमद, गेंदा सिंह, चंद्रकांत बिष्ट, सुनील नेगी, विजय सिंह राणा, अजय कुमार, जाहिद आलम, भारत मोहन गौड़, राजेश रौथन, चंद्रमोहन बिष्ट, अश्वनी कुमार, विनेश चौहान, डॉ. रजनीश, जसविंदर कुमार और भरत बुटोला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *