सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में चमके दीक्षालय के छात्र, उदित सैनी ने 97.6 तो प्रियांशी ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत अंक

हरिद्वार/शिक्षा का अधिकार डेस्क। सीबीएसई की हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा के घोषित परिणामों में क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और शिक्षकों का नाम रोशन किया है।

कनखल स्थित दीक्षालय इंस्टिट्यूट के छात्र उदित सैनी ने 97.6% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से उनके पिता श्री कुलदीप सैनी और माता प्रभा सैनी, जो शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने उदित की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उदित डीएवी स्कूल कनखल के छात्र हैं।

 

वहीं, प्रियांशी सेमवाल ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। वह द विजडम ग्लोबल स्कूल की छात्रा हैं। प्रियांशी के पिता, गंगोत्री धाम के मुख्य पुजारी रावल शिव प्रकाश सेमवाल ने अपनी बेटी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत, समर्पण और संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रों की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *