हरिद्वार। जनपद के 328 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में चाईल्ड फ्रेंडली फर्नीचर एवं आउटडोर प्ले मैटिरियल उपलब्ध कराये जाएंगे। आज इस संदर्भ में चयनित विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि यह सामग्री क्रय कर लें।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी की ओर से कहा गया कि राज्य परियोजना, समग्र शिक्षा, उत्तराखण्ड, देहरादून से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार के 328 राजकीय विद्यालयों के परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में चाईल्ड फ्रेंडली फर्नीचर एवं आउटडोर प्ले मैटिरियल क्रय किया जाना है। जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय हेतु L1 फर्म मै० रचित इण्टरप्राईजेज द्वारा सूची अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर एवं आउटडोर प्ले मैटिरियल सामग्री सम्बन्धित विद्यालयों को उपलब्ध करायी जानी है।
child friendly furniture