जिलापूर्ति कार्यालय में विजिलेंस का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए डीएसओ एवं स्टैनो

हरिद्वार। हरिद्वार तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय पर अचानक छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजलेंस ने जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य एवं उनके स्टेनों गौरव शर्मा को रिश्वत लेते पकड़ लिया है। छापा विभागीय अनियमितताओं और लम्बे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर डाला गया है। विजिलेंस टीम ने कार्यालय से जुड़े विभिन्न रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम को लक्सर के एक राशन डीलर ने लिखित में शिकायत की कि उससे रिश्वत की मांग की जा रही है। टीम तहसील परिसर पहुंची और जिला पूर्ति अधिकारी के दफ्तर में दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। फिलहाल कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है और महत्वपूर्ण फाइलों व अभिलेखों को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *