हकदर्शक–हुंडई मोटर्स फाउंडेशन की सीएसआर परियोजना से वित्तीय साक्षरता को मिल रहा बढ़ावा

हरिद्वार। हकदर्शक संस्था के तत्वावधान में हुंडई मोटर्स फाउंडेशन के सहयोग से जनोपयोगी सीएसआर परियोजना का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं और बैंक से संबंधित धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करना है।

यह परियोजना वर्तमान में उत्तराखंड के तीन जिलों—हरिद्वार, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़—में सफलतापूर्वक चल रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी इस परियोजना के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

परियोजना के अंतर्गत लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने अधिकारों को समझ सकें और योजनाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही, वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड, साइबर ठगी और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस परियोजना का सफल संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन के नेतृत्व में किया जा रहा है, जबकि परियोजना प्रबंधक पोपीन कुमार द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम निरंतर प्रयास कर रही है कि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

हकदर्शक–हुंडई मोटर्स फाउंडेशन की यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *