सूचना का अधिकार अधिनियम के बीस वर्ष पूरे होने पर सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

देहरादून। सचिवालय में आरटीआई अधिनियम (सूचना का अधिकार कानून) के लागू होने के 20 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में आरटीआई अधिनियम के तहत सराहनीय कार्य करने वाले 5 लोक सूचना अधिकारियों तथा 5 अपीलीय अधिकारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम लोकतंत्र को मजबूत करने वाला कानून है, जिसने शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों का विश्वास बढ़ाया है। इस अधिनियम ने आमजन को नीतियों और निर्णयों पर जानकारी प्राप्त करने का अधिकार देकर प्रशासन को अधिक उत्तरदायी बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस, ई-ऑफिस, डीबीटी और जन-सुनवाई जैसी पहलों से सुशासन की संस्कृति विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शी और जनोन्मुखी शासन की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सूचना आयोग में अब तक 13 लाख से अधिक आरटीआई आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण हो चुका है। वर्तमान में केवल 700 प्रकरण लंबित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *