महाविद्यालय बेरीनाग पिथौरागढ़ में शिक्षक पर गंदी हरकते करने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने अपना रोष प्रकट किया। उनका कहना है कि शिक्षक की इस हरकत की वजह से उन्होंने क्लास में जाना छोड़ दिया है। कई लोगों की मौजूदगी में जहां आरोपित शिक्षक भी बैठे थे, छात्राओं ने संगीन आरोप लगाए। अब मामले की जांच होगी।