नशीली चाय पिलाकर नगदी और जेवर चुराने वाली नौकरानी सीसीटीवी में दिखी, तलाश जारी, देखिए वीडियो

हरिद्वार। शहर के पॉश इलाके आर्यनगर स्थित आर.के. एन्क्लेव में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बीसीवाई ज्वैलर्स के मालिक यशपाल मल्होत्रा के घर से काम करने वाली नेपाली मूल की दो नौकरानी लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गईं।

हैरान करने वाली बात यह रही कि जाने से पहले नौकरानी ने पूरे परिवार को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। पीड़ित व्यापारी यशपाल मल्होत्रा, उनकी पत्नी जीत मल्होत्रा और चार साल का बेटा शिवा मल्होत्रा गुरुवार रात खाना खाने के बाद चाय पीकर बेहोशी की हालत में पाए गए। पुलिस को दिए बयान में यशपाल ने बताया कि घर में काम करने वाली नेपाली महिला जिसको चार दिन पहले ही काम पर रखा था। रोज की तरह गुरुवार को उसने ही खाना बनाया और परोसा, जिसके बाद चाय बनाई, चाय पीने के बाद पूरा परिवार बेसुध हो गया। परिवार के सदस्यों के बेहोश होते ही नौकरानी अलमारी में रखे कीमती जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान समेटकर मौके से फरार हो गईं। गुरुवार सुबह जब परिजनों को हल्की होश आई, तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारियां खुली थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें नौकरानी तड़के घर से बाहर जाती हुई दिखाई दीं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस का मानना है कि वारदात को पूरी साजिश और सोच-समझ के साथ अंजाम दिया गया है। फुटेज में दो महिलाएं घर से निकलती दिखाई दी। इस आधार पर कहा जा सकता है कि यह वारदात एक सोची समझी साजिश का हिस्सा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *