बहादराबाद पुलिस के अनुसार आज 06 अगस्त तड़के 04:37 बजे कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहमदपुर में उत्तम डीसलेरी फैक्ट्री में बाढ़ का पानी घुस गया है जिसमें करीब डेढ़ सौ लोग फंसे हैं सूचना पर तत्काल थाना बहादराबाद से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप राठौर, प्रभारी चौकी शांतरशाह उप नि खेमेंद्र गंगवार रात्रि अधिकारी अपर उप नि. राकेश सिंह थाना मोबाइल, HP4 पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उच्च अधिकारी गणों को सूचित करते हुए फायर पुलिस व जल पुलिस को भेजने के लिए कंट्रोल रूम को सूचना दी गई सभी पुलिस टीमों द्वारा मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया और फैक्ट्री में कार्यरत 52 कर्मचारी/मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया ।
