राष्ट्रीय मतदाता दिवस – बूथों पर जुटे मतदाता, शपथ दिलाई, समस्याओं का किया निराकरण

हरिद्वार। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज मतदाताओं को शपथ दिलाने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ साथ प्री एसआईआर के तहत मैपिंग का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में आज हरिद्वार विधानसभा के विभिन्न बूथों पर प्री एसआईआर को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डूडा, टिबड़ी, शिवलोक, वाटर वर्क्स कॉलोनी, भभूतावाला बाग एवं अन्य बूथों पर बीएलओ ने मतदाताओं की समस्याओं का निराकरण किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पहले सभी ने मतदान की शपथ ली उसके उपरांत नए मतदाताओं के नाम फॉर्म 6 भरवाकर शामिल किए गए। पर्यवेक्षक डॉ. शिवा अग्रवाल ने बताया कि राज्य में अभी 31 जनवरी तक वोटर आउटरीच, प्री एसआईआर का कार्य जारी है। बूथों पर मतदाताओं के फॉर्म 7 एवं आठ भरते हुए उनको प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान अन्य राज्यों से आई बहुओं एवं मतदाताओं के उनके मूलतः स्थान के 2003 के प्राप्त डाटा से मैपिंग की गई। इस अवसर पर सविता, देवकी, मीनाक्षी, चित्रा सैनी, संगीता चौहान, सतेश्वरी, सुशीला, रमा अग्रवाल, दीपाली, अनीता एवं संगीता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *