राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन की बैठक में शैक्षिक क्रियाकलापों सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, कैलेंडर जारी किया

हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढंडेरा में राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन की एक बैठक जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन का कैलेंडर एवं रसीद बुक का वितरण किया गया तथा पिछले वर्ष की सदस्यता की समीक्षा करते हुए उस पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, शिक्षकों एवं छात्रों की समस्याओं तथा संगठन के आय-व्यय से संबंधित विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती शिक्षकों की एकता और सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है तथा सभी शिक्षकों को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. शिवा अग्रवाल ने कहा कि जिला इकाई शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को समय-समय पर प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाता रहा है और आगे भी शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए मुखर होकर कार्य करता रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत बनाने और सामूहिक रूप से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इसके उपरांत संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल भट्टाचार्य ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को नवाचारों और शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

वहीं ब्लॉक अध्यक्ष देशराज ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को और व्यापक बनाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री दर्शन सिंह पवार ने किया। उन्होंने उपस्थित ब्लॉक पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सभी के सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. शिव अग्रवाल, रवि गोस्वामी, ब्लॉक रुड़की अध्यक्ष गेंदा सिंह, ब्लॉक महामंत्री सुरेश पाल सिंह, खानपुर अध्यक्ष प्रमोद कुमार अधाना, बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष अमर क्रांति, ब्लॉक मंत्री चंद्रकांत बिष्ट, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में अनिल कुमार शर्मा, अजय कुमार, जाहिद आलम, सुनील नेगी, कुलदीप सिंह, नितिन कुमार, विजय सिंह राणा, रूपक राज, ऋतुराज, चंद्र मोहन सिंह, सुनील कुमार, मु. गुलजार, अरविंद कुमार सैनी (सीआरसी ढंडेरा), जोश कुमार (सहायक अध्यापक ढंडेरा-2), तनवीर आलम (सहायक अध्यापक जौरासी), मनोज कुमार (प्रधानाध्यापक बनहेड़ा टांडा) तथा तसलीमा कुरैशी (प्रधानाध्यापक ढंडेरा-1) सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में चांदमल, अमरीश गौतम, जसविंदर सिंह एवं विनेश चौहान का भी विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *