आयोग के सचिव डॉ.शिव कुमार बरनवाल ने परीक्षा के नये कार्यक्रम को लेकर बताया कि जिला पुलिस, पीएसी व आईआरबी में कांस्टेबल पदों की लिखित परीक्षा तीन अगस्त को होगी। पहले यह परीक्षा 27 जुलाई को होनी थी। कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य पदों के लिए टंकण परीक्षा 18 अगस्त से शुरू होगी। प्रयोगशाला सहायक, उद्यान और पशुपालन के अलावा मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-तीन के पदों की लिखित परीक्षा 24 अगस्त,फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक व वैज्ञानिक सहायक की परीक्षा 31 अगस्त,सहायक लेखाकर व अन्य पदों की सात सितंबर, स्नातकस्तरीय परीक्षा 21 सितंबर, सहकारी निरीक्षक वर्ग-तीन, सहायक विकास अधिकारी सहकारी विभाग की पांच अक्तूबर, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक रसायन शाखा की परीक्षा और प्राविधिक सहायक वर्ग-एक अभियंत्रण शाखा की परीक्षा 12 अक्तूबर को होगी। राज्य एवं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पदों के लिए लिखित परीक्षा नौ और 10 नवंबर को होगी।