मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में खांड गांव विद्यालय के तीन बच्चे चयनित

हरिद्वार। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में जनपद स्तर पर राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने विद्यालयों का नाम रोशन किया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाण्ड गांव से अंश चौहान और देवांशी तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खाण्ड गांव बहादराबाद की छात्रा अंशिका पैन्यूली का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में जनपद स्तर पर हुआ है।

सफलता से उत्साहित खांड गांव प्राथमिक के प्रधानाध्यापक अमित चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चों का खेल में भी भविष्य सुरक्षित है। विद्यालय में बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम लगातार जारी है इसी के तहत इन बच्चों का चयन हुआ है। तीनों बच्चों के चयन पर स्थानीय लोगों, अभिभावकों, विद्यालय स्टाफ आदि ने बधाई दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *