भरभराकर गिरी राजकीय प्राथमिक विद्यालय 34 की छत एवं दीवार, बच्चे सकुशल

हरिद्वार। देर रात आई बारिश के कारण राजकीय प्राथमिक विद्यालय 34 के एक जर्जर कमरे की छत आज भरभराकर गिर गई जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या 34 नगर क्षेत्र के स्कूल का भवन अत्यंत पुराना है। प्रधानाध्यापिका श्रीमती सपना ने बताया कि भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में है तथा इसकी सूचना विभाग को दे दी थी। आज जिस कमरे की छत एवं दीवार गिरी एहतियातन पहले से ही उसमें बच्चों को नहीं बैठाया जा रहा था। देर रात आई बारिश के कारण आज स्कूल खुलने के बाद यह कमरा ओर छत टूटकर गिर गई। भवन गिरने से बच्चे घबरा गए जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां कोई नहीं था। नगर क्षेत्र के कई स्कूलों की स्थिति दयनीय है तथा कुछ स्कूलों को अन्य विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *