सबसे अधिक उम्र तक जिंदा रहने वाले शख्स का निधन, 110 वर्ष की उम्र में बने थे अंतिम बार पिता, पीछे छोड़ गए 134 बच्चे एवं पोते-पोतियां

डेस्क। सऊदी अरब में सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने का दावा करने वाले नासिर बिन रदान अल राशिद अल वदाई का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका इंतकाल 8 जनवरी को राजधानी रियाद में हुआ। खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, अल वदाई की जनाजे की नमाज धाहरान अल जनूब में अदा की गई, जिसमें करीब 7,000 लोग शामिल हुए। इसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव अल राशिद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिवार का कहना है कि वे अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें कुल मिलाकर 134 बच्चे और पोते-पोतियां शामिल हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, अल वदाई का जन्म वर्ष 1884 में हुआ था। यह वह समय था जब सऊदी अरब का मौजूदा रूप भी अस्तित्व में नहीं आया था और दुनिया कई बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही थी। परिवार का दावा है कि उन्होंने सऊदी अरब के संस्थापक किंग अब्दुल अजीज से लेकर मौजूदा शासक किंग सलमान तक का शासनकाल देखा।

अल वदाई की जिंदगी कई मायनों में खास रही। परिवार के मुताबिक, उन्होंने 110 साल की उम्र में आखिरी बार निकाह किया था और इसके बाद उनके यहां एक बेटी भी पैदा हुई। धार्मिक जीवन में भी वे बेहद सक्रिय रहे और बताया जाता है कि उन्होंने अपने जीवन में 40 से ज्यादा बार हज यात्रा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *