हरिद्वार। विद्यालयों का 01 अक्टूबर से परिवर्तित हो रहा समय 15 अक्टूबर तक यथावत रहेगा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने इस संदर्भ में ज्ञापन प्रेषित किया था। पूर्व में भी मैदानी जिले खासकर हरिद्वार में अक्टूबर माह में अत्यधिक गर्मी के चलते विद्यालय का समय कुछ दिन के लिए गर्मियों की तरह है रहता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब विद्यालय 15 अक्टूबर तक प्रातः 07.45 से 1 बजे तक संचालित होंगे इसके उपरांत यह समय 09.15 से 03.30 रहेगा। विश्वसनीय सूत्रों द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने छात्र हित में लिए निर्णय का स्वागत किया है।
Document 28