शिक्षा का अधिकार डेस्क। प्रमोशन के लिए सिर्फ शिक्षक ही खफा नहीं हैं बल्कि अधिकारी भी परेशान हैं। समय पर प्रमोशन न होने से निराश टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सेमवाल इस साल फरवरी में अपर निदेशक पद के लिए पात्र हो गए थे, लेकिन उनका प्रमोशन नहीं हुआ।

श्री सेमवाल ने मंगलवार को अपना इस्तीफा शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को भेजा है। इसमें उन्होंने अपनी विभागीय सेवाओं का जिक्र किया है। प्रमोशन के मुद्दे पर शिक्षकों के आंदोलन के बीच सेमवाल का इस्तीफा काफी चर्चा में है। बताते हैं कि श्री सेमवाल विभाग में एक बागी अधिकारी के रूप में प्रसिद्ध हैं। उनके इस कदम से तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं।