जिला स्तरीय दौड़ में चमका श्यामपुर का सूरज, 200 मीटर दौड़ में प्रथम

हरिद्वार। जनपद स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज रोशनाबाद स्टेडियम में शुभारंभ हो गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया।

200 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर बहादराबाद के छात्र सूरज ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सूरज के पिता आनंद सिंह ने सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक यशपाल दरगन एवं स्टाफ को दिया है। सूरज की प्रतिभा को निखारने में शिक्षक विनोद ध्यानी ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। अब बालक राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हरिद्वार की ओर से प्रतिभाग करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौर ने सूरज को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *